Rohit sharma
Rohit sharma

भारत ने धर्मशाला टेस्ट में इंग्लैंड को हराया। टीम इंडिया ने सीरीज 4-1 से जीती। रोहित शर्मा ने कप्तान के तौर पर भारतीय टीम का नेतृत्व किया। उनकी कप्तानी में भारतीय टीम ने 10वीं टेस्ट जीत मिली। रोहित शर्मा भारतीय कप्तानों में पांचवें नंबर पर हैं।

रोहित ने इंग्लैंड के खिलाफ 4 टेस्ट जीते हैं। विराट कोहली की कप्तानी में भारत ने सबसे ज्यादा टेस्ट जीते हैं। विराट कोहली इस फेहरिस्त में टॉप पर हैं। उनकी कप्तानी में टीम इंडिया ने 40 टेस्ट जीते हैं। महेन्द्र सिंह धोनी दूसरे नंबर पर हैं।

उनकी कप्तानी में भारत ने 27 टेस्ट जीते। सौरव गांगुली तीसरे नंबर पर हैं। उनकी कप्तानी में भारत को 21 टेस्ट जीत मिली। मोहम्मद अजहरूद्दीन की कप्तानी में भारत ने 14 टेस्ट जीते। रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत ने 16 टेस्ट खेले हैं। उनकी कप्तानी में 10 जीत और 4 हार हुई है। रोहित शर्मा ने महेन्द्र सिंह धोनी को पीछे छोड़ा है। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे सबसे कामयाब भारतीय कप्तान बने। उनकी कप्तानी में भारतीय टीम ने अच्छा प्रदर्शन किया। रोहित शर्मा ने टेस्ट में अपनी नेतृत्व कौशल का प्रदर्शन किया।